तय तारीखों पर ही होंगी MP बोर्ड परीक्षाएं 10वीं 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम होगे स्टार्ट | MPBSE 17 फरवरी से आयोजित करेगा एग्जाम

0

तय तारीखों पर ही होंगी MP बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, MPBSE 17 फरवरी से आयोजित करेगा एग्जाम


मध्य प्रदेश में नए वैरिएंट के संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार ने जानकारी दी कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन पूर्व निधारित समय पर किया जाएगा।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण के मामले हर राज्य में अलग-अलग हैं।


नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। इस वर्ष आयोजित होने वाली मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। कोविड-19 महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले देश विभिन्न राज्यों तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे में विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा स्कूलों और कॉलेजों फिर से बंद करने की घोषणाएं की जा रही हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश में नए वैरिएंट के संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार ने जानकारी दी कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन पूर्व निधारित समय पर किया जाएगा।


मध्य प्रदेश प्राइमरी स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका, इस दिन से करें अप्लाई


शिक्षा मंत्री ने राज्य के शिक्षण संस्थानों को अन्य राज्यों की तरह बंद किए जाने के सम्बन्ध में बुधवार, 5 जनवरी 2022 को कहा कि कोरोना के संक्रमण के मामले हर राज्य में अलग-अलग हैं और मुख्य मंत्री शिवराज सिंह महामारी की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही, शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहां जैसी स्थिति बनेगी उसके अनुसार स्कूल बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।


12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से और 10वीं की 18 फरवरी से


MPBSE Date Sheet: मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, बदली परीक्षा तारीखें



बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश, भोपाल यानि एमपीबीएसई ने हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री एवं व्यावसायिक, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) की वर्ष 2021-22 सत्र की इस इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड डेटशीट 2022 22 नवंबर 2022 को ही जारी कर दी थी। एमपी बोर्ड डेटशीट 2022 के अनुसार, एमपीबीएसई द्वारा हायर सेकेंड्री यानि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक किया जाना निर्धारित है।


MP Board Exam 2022: मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं और प्रैक्टिकल एग्जाम इस तारीख से, देखें नोटिस


यह भी पढ़ें - MPBSE Date Sheet: मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, बदली परीक्षा तारीखें


इसी प्रकार, हाई स्कूल (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की जानी हैं। इसके अतिरिक्त, MPBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं से प्रैक्टिकल विषयों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन की तारीखें भी निर्धारित की थी। एमपी बोर्ड डेटशीट 2022 के अनुसार हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के प्रैक्टिकल एग्जाम 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच आयोजित किए जाएंगे। छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके सम्बन्धित विद्यालय में ही आयोजित की जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top