दुनिया में 25.2 लाख केस एक दिन में सर्वाधिक | नई गाइडलाइन संक्रमित होने पर साथ दिन का ही आईसोलुशन

0

केस फिर 1 लाख की और, दूसरी लहर की फीस से भी तेज संक्रमण


देश में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से फैल पहा है और एक दिन में नए केस एक लाख की ओर पहुंच गए हैं| मंगलवार को देश में 55,064 केस आए थे | जो बुधवार को 90,610 हो गए| इसमें पहले 4 अप्रैल 2021 को देश में कोविड के एक लाख केस आए थे| केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा, संक्रमण बताने वाली दर आर वैल्यू 2.69 हो गई है| जो दूसरी लहर की पीक पर 1.69 थी| आठ दिन में कोविड मामलों में 6.3 गुना वृद्धि हुई| एक हफ्ते में पॉजिटिविटी दर 0.79 से बढ़कर 5.03% हो गई|

आईसीएआर के बलराम भार्गव ने कहा, वायरस अकेला के फैलाव के पीछे वैरिएंट ही प्रमुख कारण है| खासतौर पर देश के पश्चिमी हिस्सों और शहरों में| दिल्ली में एक से तीन जनवरी के मामलों की जीनोम सीक्वेंसिगं में 65% में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते उदयपुर में 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत अमिक्रॉन संक्रमण के कारण होने की पुष्टि की है| स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कनार्टक, झारखंड और गुजरात की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है| महाराष्ट्र में सात महीने में सबसे ज्यादा 26,538, जबकि मुंबई में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 15,166 नए मामले सामने आए हैं| दिल्ली में एक दिन में नए केस में 65% की वृद्धि हुई है| सात महीने बाद राष्ट्रीय राजस्थानी में सवाघिक 10,655 नए केस मिले हैं| वही, तमिलनाडु में नए संक्रमित सामने आए है|




राज्यों ने बढ़ाए प्रतिबंध, तमिलनाडु में रविवार को पूर्व बंदी


  • महाराष्ट्र के शिक्षण संस्थानों में 15 फरवरी तक फिजिकल क्लास बंद
  • हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में रात का कर्फ्यू लागू किया गया|
  • तमिलनाडु में गुरुवार से रात का कर्फ्यू| 9 जनवरी को पूर्ण बंदी पब्लिक ट्रांसपोर्ट 50% क्षमता से चलेंगे| पोंगल को लेकर सार्वजनिक आयोजन निरस्त रहेंगे| 
  • दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा, तीसरी लहर आ गई है| बुधवार को 11% पॉजिटिविटी रेट से दस हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए| कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कि गई|
  • असम छग में ओमिक्रॉन के पहले के शासन आईआईटी में 60 संक्रमण मिली हैं|
  • 7 जनवरी से होने वाला कलकत्ता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल स्थगित| कलकत्ता हाईकोर्ट ने गंगासागर मेले पर रुक लगाने पर गंभीरता से विचार करने को कहा|
  • मुंबई के अस्पतालों के 150 रेसिडेंट डॉक्टर संक्रमित|
  • झारखंड में डीजी, एडीजी रैंक के अफसरों सहित 150 पुलिसकर्मी पॉजिटिव|
  • नोएडा में दैनिक मामले एक हजार से ज्यादा होने पर रात का कर्फ्यू बढ़ाया|
  • जयपुर जोधपुर की शहरी सीमा के आठवीं तक के सभी स्कूल 17 जनवरी तक बंद| सरकारी दफ्तरों मैं 50% कर्मचारियों बुलाए जाएंगे| राजस्थान पुलिस अकादमी में 56 एसआई कैडेट संक्रमित|


दुनिया में 25.2 लाख केस एक दिन में सर्वाधिक


दुनिया में एक दिन के सबसे ज्यादा 25.2 लाख कोविड संक्रमित सामने आए हैं| इनमें सबसे ज्यादा 5.67 लाख ओमिक्रॉन में थे| दूसरी और, ओमिक्रॉन से अब तक दुनिया में 108 लोगों की मौत हुई है| भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 2,135 मावली आए हैं| पिछले 24 घंटो में देश में कोविड के 58,097 मामले दर्ज किए गए| वही, 534 लोगों की जान गई है|


नई गाइडलाइन संक्रमित होने पर साथ दिन का ही आईसोलुशन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण और तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने हल्के बिना लक्षण वाले मरीजों के होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन जारी की है| इसके मुताबिक संक्रमित होने पर 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहना चाहिए| इसके अलावा अगर लगातार तीन बुखार नहीं आता तो हुआ होम आइसोलेशन खत्म हो सकता है| होम आइसोलेशन के बाद फिर से जांच करानी की जरुरत नहीं होगी|


प्रो कॉशन डोज पहले ली वैक्सीन की होगी


नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ डॉ वी के स्वास्थ कार्यकर्ता फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और कोमॉरबिडिटी वाले 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को दी जाने वाली प्री कॉशन की तीसरी डोज उसी वैक्सीन की होगी जिसकी पहली दो डोज थीं|



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top